विकासनगर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विधायक सहदेव पुंडीर के नेतृत्व में रैली निकाली गई। सेलाकुई स्थित शहीद स्थल से शुरू हुई रैली रामपुर, सहसपुर होते हुए ढाकी में समाप्त हुई।
कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करते हुए विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर पर तिरंगा घर की शान को बढ़ाएगा। घर में रहने वाले हर नागरिक के मन में देशप्रेम की भावना प्रबल होगी। कहा कि तिरंगा हर भारतीय की शान है। तिरंगा ही देश में एक विधान एक निशान की भावना को मजबूत बनाकर रखता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा लहराने को कहा। रैली में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण, नवीन रावत, राजू थापा, गजेंद्र थापा, राजेंद्र प्रसाद बलूनी, अनिल नौटियाल आदि शामिल रहे।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली रैली
Related Posts
मैजिक ऑटो में सफर के दौरान महिला के बैग से ज्वेलरी पर्स चोरी
70 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून: देहरादून के क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला…
भाजपा महानगर कार्यालय में अंबेडकर जयंती विचार गोष्ठी संपन्न
73 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Dehradun: भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय पर महापुरुष भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 135 में…

