अधीर रंजन चौधरी लोकसभा से सस्पेंड,सोनिया गांधी ने बुलाई कांग्रेस MPs की बैठक

8 / 100 SEO Score

लोकसभा में विपक्ष के नेता के निलंबन पर चर्चा के लिए सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार सुबह 10.30 बजे कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई गई है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार शाम को लोकसभा में अधीर चौधरी के निलंबन के लिए एक प्रस्ताव पेश किया और कहा कि जब भी पीएम मोदीऔर मंत्री बोलते हैं तो वह सदन में बाधा डालते हैं।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार सुबह (11 अगस्त) पार्टी के लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई है। यह बैठक शुक्रवार सुबह 10:30 बजे पार्टी के संसदीय कार्यालय में होगी।

दरअसल, अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान पीएम मोदी के उपर अधीर रंजन चौधरी ने कुछ टिप्पणियां की जिससे सत्ता पक्ष ने नाराजगी जताई। आखिर में संसदीय कार्य मंत्री जोशी ने यह प्रस्ताव पेश किया। लोकसभा से अपने निलंबन पर प्रतिक्रिया देते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ‘नीरव’ का मतलब चुप रहना है और उनका इरादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करना नहीं था। अब उनके निलंबन की विशेषाधिकार समिति जांच करेगी।

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: बच्चों के लिए इंटरनेट पर पूर्ण प्रतिबंध खारिज, बताया मौलिक अधिकार

65 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score National: सुप्रीम कोर्ट ने 17 अक्टूबर 2026 को दिए एक ऐतिहासिक फैसले में कहा है कि इंटरनेट तक पहुंच और…

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा समेत 17 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कराने की घोषणा की है।

66 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score National: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर समेत 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other Story