74 / 100 SEO Score

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर वन मंत्री Subodh Uniyal ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड के विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई।

इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने वन एवं पर्यावरण मंत्री से विशेषतौर पर कोटद्वार विधानसभा में कंडी रोड के अंतर्गत पड़ने वाले लालढांग-चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर बातचीत कीद्यविधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लालढांग-चिलरखाल वन मोटर मार्ग का निर्माण होना ही चाहिए जिसे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा हो सकेद्य वन एवं पर्यावरण मंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि लालढांग-चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग के निर्माण पर गंभीरता से कार्य करेंगे।

अवगत है कि इस वन मोटर मार्ग के निर्माण के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने विगत दिनों वन एवं लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों के संग बैठक कर निर्माण कार्य में हो रही देरी में फंसे पेंचो को जानने की कोशिश की थी, जिसे लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए थे।

#Subodh Uniyal