77 / 100 SEO Score

Uttarakhand: REKHA ARYA ने बैठक में अधिकारियों को कहा कि खेल विभाग खिलड़ियों के हितों को देखते व आज की परिस्थितियों के हिसाब से उनकी मूलभूत जरूरतें जिसमें डाइट, खेल सामग्री, शूज, ट्रैक सूट आदि हैं, की व्यवस्था को सेंट्रलाइज बनाते हुए मानक बनाएं।

वही खेल दिवस 29 अगस्त के मौके पर 8 से 14 साल के खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप देने की शुरुआत की व्यवस्था के साथ साथ बच्चों का चिन्हिकरण करने के निर्देश दिए और खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए निश्चित दिन तय करे व खेल कलेंडर तैयार करें ।

REKHA ARYA ने कहा साथ ही खिलाड़ियों को राज्य से बाहर जाने के लिए 3 rd AC कोटे की व्यवस्था पर विचार करें । इस दौरान खेल निदेशालय व परेड ग्राउंड स्थित इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया और छात्रों से व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान खेल विभाग के निदेशक श्री जीएस रावत, प्रभारी उपनिदेशक श्री मनोज शर्मा, ज्वॉइंट डाइरेक्टर श्री अजय अग्रवाल व जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग जी मौजूद रहीं।