76 / 100 SEO Score

Bollywood: BIG BOSS 14 की लोकप्रिय प्रतिभागी निक्की तंबोली किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई टीवी शोज में अपने हुनर से दर्शकों को प्रभावित किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अच्छी फैन फॉलोइंग बनाई है। अब उनके प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। खबरों की मानें तो निक्की जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वाकई में यह अभिनेत्री निक्की के लिए एक सुनहरा मौका होगा।

रिपोर्ट की मानें तो निक्की जल्द बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। कहा जा रहा है कि निक्की ने एक फिल्म साइन कर ली है। इसमें उनके अपोजिट एक प्रतिभाशाली अभिनेता को कास्ट किया गया है। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। वह फिल्म के लिए लगातार रिहर्सल भी कर रही हैं। न्यूज पोर्टल ने निक्की से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

हालांकि, फिल्म के बारे में बाकी जानकारियों को गुप्त रखा गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि किस बैनर और अभिनेता के साथ वह नजर आती हैं। निक्की के फैंस काफी समय से उनकी बॉलीवुड डेब्यू की राह देख रहे हैं। निक्की अपनी खूबसूरती और बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनका अंदाज दर्शकों को पसंद आता है।

BIG BOSS 14 में अपने उग्र व्यवहार के लिए निक्की को हमेशा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इस सीजन में अल्हड़ अंदाज के कारण निक्की सुर्खियों में रही थीं। उन्हें कई बार बिग बॉस के होस्ट सलमान खान द्वारा प्रतियोगियों के साथ गलत व्यवहार करने के कारण डांटा गया था। इसके बावजूद उनको दर्शकों की काफी सराहना मिली थी। शो के फिनाले में तीसरे नंबर पर निक्की रहीं, जबकि रुबीना दिलैक ने इस शो का खिताब जीता था।

निक्की ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2018 में तेलुगु फिल्म से की थी। इस फिल्म में उन्हें अभिनेता अदित अरुण के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा गया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म कंचना 3 से तमिल इंडस्ट्री में कदम रखा था। राघव लॉरेंस के अभिनय से सजी इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और इसी से निक्की को भी पहचान हासिल हुई थी।निक्की कई टीवी शोज के कारण सु्र्खियों में बनी रही हैं। उन्हें हाल में खतरों के खिलाड़ी 11 में देखा गया था। उन्हें बर्थडे पावरी, नंबर लिख, शांति, रोको रोको और दिल किसी से जैसे म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया है।
#BIG BOSS 14