77 / 100 SEO Score

Bollywood: बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन तमाम सिलेब्स के अफेयर की खबरें हमेशा ही चर्चाओं में बनी रहती है। इन दिनों एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के कथित अफेयर की चर्चाएं इन दिनों तेजी से बढ़ रही है। ये दोनों आए दिन एक-दूसरे की सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रही है। अब Siddhant चतुर्वेदी ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जो नव्या नवेली नंदा को पसंद आई है।

Siddhant चतुर्वेदी ने शेयर किया पोस्ट: सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक मिरर सेल्फी भी साझा कर दी है। इसमें वह शर्टलेस दिखाई दे रहे है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, आज ज्यादा, कल हम कम थे… मैंने तुम्हें तब देखा था, जब मुझे कोई नहीं देखता था, आज तुम हो, और मैं भी यहां, और ये नजरें हम पर, आज ज्यादा, कल कम थे…। नव्या नवेली नंदा को सिद्धांत चतुर्वेदी के ये शायराना अंदाजा और शर्टलेस बॉडी बहुत भा गई है। नव्या नवेली नंदा ने सिद्धांत चतुर्वेदी की पोस्ट को लाइक किया है।

Siddhant चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदी की पोस्ट: बता दें कि इससे पहले नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी चांद से जुड़ा हुआ अपनी पोस्ट पर कैप्शन भी दे डाला है। इसी तरह से दोनों के रिलेशनशिप की खबरों को और भी मजबूती मिलने लगी है। हालांकि, नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी की तरफ से अपने रिलेशनशिप पर कुछ भी नहीं बोला है। फिलहाल, दोनों के फैंस का मानना है कि उनके पसंदीदा सितारे रिलेशिनशिप में हैं।