72 / 100 SEO Score


 
देहरादून: BJP ने कॉंग्रेस के मतदाताओं के निर्णय पर उंगली उठाने वाले बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लगता है कॉंग्रेस हार नहीं पचा पा रही है तभी जनता पर ही मौके को खोने का अपमानजनक आरोप लगा रही है। BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने वोटरों की समझ पर ही सवाल खड़े कर सवा करोड़ प्रदेशवासियों का अपमान किया है जिसके लिए उन्हंे सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। बेहतर होता उन्हें अपने प्रदेश सह प्रभारी से प्रेरणा लेकर अपनी कमी स्वीकारते हुए पद से इस्तीफा देते।

 


 मनवीर सिंह चौहान  ने कहा कि कॉंग्रेस नेता जनता का आशीर्वाद नहीं मिलने पर अपनी कमियाँ स्वीकार करने के बजाय उनके निर्णय पर ही प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। उन्होने कहा कि हकीकत यह है कि प्रदेश के बुद्धिमान मतदाताओं ने सुरक्षा, स्मृद्धि और विकास के लिए भाजपा के पक्ष में अपने मत का सदुपयोग किया है। कॉंग्रेस की नीति व क्षमता पर लोगों को भरोशा नहीं था और इसी कारण कांग्रेस को लोगों ने विपक्ष में बिठाया। कॉंग्रेस को उन्हे मिले वोटों पर जनता का आभार जताने के बजाय उनके निर्णय को ही कठघरे में खड़ा कर रही है यह कहीं से उचित नहीं है। कांग्रेस को जनता पर दोषारोपण के बजाय आत्म मंथन करना चाहिए।

#BJP