75 / 100 SEO Score

Sports: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ चुके हैं। वे आगामी सीजन में दिल्ली के लिए असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका निभाएंगे। युवराज के लिए ये पहला मौका है, जब वे अपने करियर में पहली बार कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। दिल्ली ने इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को अपना हेड कोच नियुक्त किया था। अब युवराज उनकी टीम में जुड़ेंगे। ऐसे में फ्रेंचाइजी को उम्मीद होगी कि इन दोनों की जोड़ी उन्हें पहला खिताब दिलाए। युवराज और गांगुली दोनों ही आक्रामक बैटिंग के लिए जाने जाते थे और अब डीसी से भी उसी तरह की आक्रमकता की उम्मीद होगी।