विराट कोहली दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

विराट कोहली ने रचा इतिहास, ये मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

 नई दिल्ली,  India vs West Indies: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 19 रन बनाते ही वनडे इतिहास की एक नई कामयाबी की कहानी लिख दी। विराट कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कमाल का रिकॉर्ड रहा है और उन्होंने इस टीम के खिलाफ एक और कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट ने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद (Javed Miandad) को पीछे छोड़ दिया।

वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

वनडे क्रिकेट में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक नया इतिहास रचा और वो वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रिकेट के इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट ने दूसरे वनडे मैच में कैरेबियाई टीम के खिलाफ 19 रन बनाते ही ये कामयाबी अपने नाम कर ली। विराट कोहली अब वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट से पहले ये रिकॉर्ड जावेद मियांदाद के नाम पर था।

जावेद मियांदाद ने अपने वनडे करियर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 पारियों में कुल 1930 रन बनाए थे। अब विराट कोहली उनसे आगे निकल गए हैं। विराट अब वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन अपने नाम कर लिया है। विराट नेे ये कमाल सिर्फ 34 पारियों में किया।

Most ODI runs vs West Indies:

-2024*VIRAT KOHLI

-1930 Javed Miandad

-1708 Mark Waugh

-1666 Jack Kallis

-1624 Rameez Raja

-1573 Sachin Tendulkar

वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट हैं बेमिसाल

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ बेमिसाल है। टीम इंडिया का ये बल्लेबाज इस टीम के खिलाफ अब तक 35 मैचों की 34 पारियों में कुल 2024 रन बना चुका है। विराट का औसत इस टीम के खिलाफ 74.96 का रहा है। उन्होंने कैरेबियाई टीम के विरुद्ध कुल 8 शतक व 10 अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर इस टीम के खिलाफ नाबाद 157 रन रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 39 मैचों में 1573 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने वनडे में कैरेबियाई टीम के खिलाफ 27 मैचों में 1237 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ इनके नाम पर दो शतक हैं और बेस्ट स्कोर 162 रन है।

Related Posts

प्रज्ञान ओझा बने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के नए मुख्य चयनकर्ता, अजीत अगरकर की ली जगह

70 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Sports: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का नया मुख्य…

Asian Games 2026 के पदक विजेताओं से पीएम मोदी ने की मुलाकात

61 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Sports: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आईची-नागोया एशियन गेम्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other Story