देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के दोबाटा से मर्तोली तक 3.02 किलोमीटर मोटर मार्ग के निर्माण के लिए घ्84.12 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से इस क्षेत्र की वर्षों से लंबित मांग पूरी हुई है। इससे सीमांत क्षेत्र मर्तोली सीधे सड़क से जुड़ जायेगा।
मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर सीमांत क्षेत्र मर्तोली एवं आस पास के गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। गांव वासियों ने अपने आभार पत्र में कहा है कि यह सड़क गांव के भविष्य को नई दिशा देगी और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार व आत्मनिर्भरता के अवसर प्रदान करेगी। उनका मानना है कि मुख्यमंत्री द्वारा सीमान्त गाँव मर्तोली तक सड़क स्वीकृत कर इस क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। मुख्यमंत्री की यह पहल रिवर्स पलायन, सीमांत क्षेत्र में विकास एवं गांव को जीवंत रखने में सहायक सिद्ध होगी। सड़क स्वीकृत होने से मर्तोली गांव तक आवागमन सुगम होगा। इसके साथ ही पूरी घाटी में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
क्षेत्र वासियों की वर्षों से लंबित मांग हुई पूरी मुख्यमंत्री का जताया आभार
Related Posts
कितना कमीशन काटा जा रहा है कोई पूछने वाला नहीं
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score विकासनगर,। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा…
मुख्यमंत्री ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
12 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चैवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम…

