देहरादून: आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग ने बताया कि किसान न्याय यात्रा को लेकर आप सांसद भगवंत मान दो दिवसीय उत्घ्तराखंड भ्रमण पर आएंगे। पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्घ्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के समर्थन में साथ खड़ी है।
केंद्र सरकार के किसानों के प्रति अड़ियल रवैए और उनके आंदोलन को खत्म करने की तानाशाही कर रही है, जिसका आम आदमी पार्टी पूरे तरीके से विरोध करती है। उत्तराखंड के भी कई किसान दिल्ली में आंदोलन पर बैठे हैं जो अपने हक और कृषि कानून का विरोध कर रहे है। इसलिए उत्तराखंड के किसानों के समर्थन में भी और किसानों को न्याय के लिए प्रतिबद्ध आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इस दौरान वो किसान न्याय यात्रा और जनसभा को संबोधित कर केंद्र सरकार की किसानों के प्रति तानाशाही का विरोध करेंगे। आगामी 29 दिसंबर को आप सांसद उत्तराखंड पहुंचेंगे जहां वह किसानों के समर्थन में काशीपुर, बाजपुर ,रुद्रपुर में किसान न्याय यात्रा और जनसभा करेंगे। इस दौरान जगह जगह पर आप कार्यकर्त्घ्ता उनका स्वागत करेंगे। अगले दिन 30 दिसंबर नानकमत्ता साहिब, खटीमा में भी कई जगह किसान न्याय यात्रा और जनसभा करेंगे। इस दौरान वो किसानों के न्याय और कृषि के काले बिल के खिलाफ कई किसानों से मुलाकात भी करेंगे। उन्घ्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को राज्घ्यभर से पूरा समर्थन मिल रहा है। पार्टी विभिन्घ्न अभियान चलाकर जागरूक करने का भी कार्य कर रही है।
किसान न्याय यात्रा लेकर दो दिवसीय दौरे पर आएंगे आप सांसद भगवंत मान
Related Posts
प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सामग्री
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score अल्मोड़ा,। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या सोमेश्वर के स्याहीदेवी मंडल स्थित वड्यूडा गाँव पहुंची। यहाँ…
पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय ने सिक्किम में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर दिया व्याख्यान
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। पद्मश्री से सम्मानित, एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष तथा प्रख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय ने…

