64 / 100 SEO Score

देहरादून , महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के बसन्त विहार क्षेत्र के सभी राशन डीलरों तथा खाद्यय विभाग के इन्स्पेक्टर संदीप कुमार एवं विजय कुमार को सेनेटाइजर, मास्क, गलब्स और षाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लालचन्द शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में राशन डीलरों द्वारा बिना डरे और बिना रूके जनता की सेवा की जा रही है उसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि वैष्विक महामारी की इस घडी में हम सभी को एकजुट होकर समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति व जरूरतमंद लोगों की मदद करनी है।

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर जनता सरकार के आदेश का पालन करते हुए अपने घरों में सुरक्षित है वहीं इन लोगों द्वारा लगातार अपनी सेवाएं दी जा रही हैं। लालचन्द शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी में जिस प्रकार चिकित्सा कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों तथा सफाई कर्मियों द्वारा बिना रूके जनता की सेवा की जा रही है उसी प्रकार राशन डीलरों द्वारा जीवन के लिए आवष्यक भोजन की व्यवस्था की जा रही है उसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं।इस अवसर पर सुश्मा अग्रवाल, मीना रावत, संतोश सैनी, आशीष अग्रवाल, चन्द्रषेखर काण्डपाल, दिनेश कुमार दानू, मनोज बोरा, मुकेश कुमार, शिव शरण सिंह रौथाण, नरेन्द्र चंदेल, अरविन्द गुप्ता, नरेश कुमार, आशीष विक्की, प्रवीन गुजराल, राजेश षर्मा आदि उपस्थित थे।