देहरादून, आजखबर। उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हरियाली तीज का कार्यक्रम बडे धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश महिला कंाग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला प्रदेश की मातृशक्ति को हरियाली तीज की बधाई देते हुए कहा कि महिलायें आज हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं। देश का नेतृत्व कर चुकी महिलाओं का जिक्र करते हुए ज्योति रौतेला ने कहा कि महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता पुरूषों से अधिक होती है। अनादिकाल से महिलायें समाज की पथ प्रदर्शक रही हैं उन्हांेंने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विश्व में भारतीय नारियों का एक महत्वपूर्ण स्थान है, भारतीय नारियों ने हमेषा हर क्षेत्र में चाहे विज्ञान और तकनीक का क्षेत्र हो चाहे राजनीति का, हर क्षेत्र में कुषल नेतृत्व किया है। महिलाओं ने अन्तरिक्ष में पहुंचने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है। आज महिलायें प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। राजनैतिक क्षेत्र मे ंभी महिलाये आज पूरे विश्व में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में मातृ शक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जिसे उत्तराखण्ड के इतिहास में सदैव याद किया जाता रहेगा।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तीज गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र की तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें महिलाओं को पुरूष्कार भी वितरित किये गये। कार्यक्रम में नजमा खान, आशा मनोरम डोबरियाल, पायल बहल, कोमल बोहरा,अमृता कौशल शिवानी थपलियाल,उर्मिला थापा मीना रावत संगीता गुप्ता चंद्रकला नेगी लक्ष्मी अग्रवाल, रीता रानी, शांति रावत परिणीता बडोनी, सहित अन्य वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्रियां मौजूद रहीं।
महिला कांग्रेस ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज
Related Posts
पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं वैष्णवी कर्णवाल
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score मसूरी,। रोटरी क्लब मसूरी की ओर से एक होटल में आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में मिस अर्थ इको वॉरियर इंडिया…
‘दृश्यम 3’ का तूफान, 2 ही दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई
79 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Bollywood: ‘दृश्यम 3: द कनक्लूजन‘ ने 63 करोड़ के साथ जबरदस्त ओपनिंग की और इसी के साथ ये अजय देवगन…

