हरिद्वार,। कनखल में महिला से मोबाइल फोन छीनने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आने के बाद आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना 12 अगस्त की थी, जब रेखा रावत निवासी मोहल्ला चाकलान दोपहर में अपने घर लौट रही थी। घर के पास ही शिव मंदिर के पास पहुंचने पर फोन पर बात करने लगी। तभी पीछे से स्कूटर पर सवार होकर आए दो युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
महिला से मोबाइल फोन छीनने के मामले में केस दर्ज
Related Posts
प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सामग्री
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score अल्मोड़ा,। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या सोमेश्वर के स्याहीदेवी मंडल स्थित वड्यूडा गाँव पहुंची। यहाँ…
पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय ने सिक्किम में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर दिया व्याख्यान
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। पद्मश्री से सम्मानित, एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष तथा प्रख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय ने…

