देहरादून,। शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत प्रदेश के 12 नगर निकायों में देवभूमि रजत जयंती पार्कों के निर्माण हेतु रू. 13 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उत्तरकाशी के धराली गांव में आयी आपदा में मलबे में दबे मृत शरीर के डीएनए नमूनों के परीक्षण व प्रोफाईल के मिलान एवं मृतकों की पहचान किये जाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला देहरादून के लिए विभिन्न उपकरणों/रसायनों/कंज्यूमेबल्स की आवश्यकता हेतु रू. 93 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधम सिंह नगर एवं जनपद पौड़ी के अन्तर्गत अतिवृष्टि एवं भूस्खलन, जलभराव एवं बाढ़ से राहत एवं बचाव इत्यादि कार्यों हेतु राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत राहत एवं बचाब कार्यों हेतु जनपद उधम सिंह नगर को रू. 10 करोड़ एवं जनपद पौड़ी को रू. 3 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार एवं ऋषिकेश नगर में सीवर नेटवर्क को सुदृढ़ किये जाने हेतु ज्ञथ्ॅ परियोजनान्तर्गत रू. 100 करोड़ की धनराशि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवमुक्त किये जाने का भी अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 127 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Related Posts
रक्तदान समाज सेवा का सरलतम माध्यमः सविता कपूर
11 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। मैढ़ सोनार समाज प्रगति महासभा, देहरादून द्वारा आर्यसमाज , धामावला के सभागार में श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल ब्लड बैंक…
गोवा से फरार ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग का सरगना एसटीएफ उत्तराखण्ड ने दून से किया गिरफ्तार
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। अन्य राज्यों के शातिर अपराधियों की उत्तराखंड में सुरक्षित शरणस्थली न बनने देने के लिए उत्तराखण्ड एसटीएफ के वरिष्ठ…

