देहरादून, । भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् देहरादून ने 03 से 07 मार्च तक भुवनेश्वर, ओडिसा में आयोजित 25वीं अखिल भारतीय वन खेल महोत्सव 2020 में भाग लिया। भा.वा.अ.शि.प. की तरफ से विभिन्न श्रेणियों में कुल 26 प्रतिभागियों ने भारोत्तोलन, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, कैरम, ब्रिज और क्रिकेट की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। डॉ. सुरेश गैरोला, महानिदेशक, भा.वा.अ.शि.प. के उर्जस्वी नेतृत्व में प्रतिभागियों ने भारोत्तोलन, बैडमिंटन तथा लॉन टेनिस की प्रतियोगिताओं में 5 पदक (एक स्वर्ण, दो रजत, दो कांस्य) जीते और 23वां स्थान हासिल किया। कंचन देवी, उपमहानिदेशक (शिक्षा) एवं डॉ. जावेद अशरफ, वैज्ञानिक, भा.वा.अ.शि.प. दल के क्रमशः केंद्रीय अधिकारी एवं टीम प्रबंधक थे। शकील अहमद ने बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीता, मृदुल साकिया तथा डाॅ. पीएस रावत एवं एसएस पुंडीर ने क्रम भारोत्तोलन तथा बैडमिंटन में रजत पदक जीते तथा कंचन देवी, शकील अहमद तथा विष्णु ने क्रमशः लाॅन टैनिस तथा बैडमिंटन में कास्य पदक जीते।
सी-प्रतिभागी महानिदेशक भा.वा.अ.शि.प. डा. सुरेश गैरोला के साथ में
Related Posts
प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सामग्री
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score अल्मोड़ा,। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या सोमेश्वर के स्याहीदेवी मंडल स्थित वड्यूडा गाँव पहुंची। यहाँ…
पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय ने सिक्किम में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर दिया व्याख्यान
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। पद्मश्री से सम्मानित, एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष तथा प्रख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय ने…

