रुद्रप्रयाग,। केदारनाथ यात्रा तैयारियों के बीच मौसम विघ्न पैदा कर रहा है। लगातार मौसम खराब होने के कारण तैयारियों में बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे मजदूर भी परेशान हो गए हैं। आगामी 22 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली इस महत्वपूर्ण यात्रा से पहले विषम मौसम परिस्थितियों के बावजूद प्रशासन की टीमें धाम क्षेत्र और पैदल यात्रा मार्ग को सुचारु बनाने में लगातार जुटी हुई हैं।
पिछले तीन-चार दिनों से केदारनाथ धाम क्षेत्र में हो रही भारी बर्फबारी ने चुनौतियां जरूर बढ़ाई हैं, लेकिन प्रशासन की कार्यशैली पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। कठिन हालात के बीच भी तैयारियों का कार्य निरंतर जारी है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जा रही है। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिसके चलते प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त मैनपॉवर और संसाधनों की तैनाती की जा रही है ताकि कार्य प्रभावित न हो।
लोनिवि गुप्तकाशी अधिशासी अभियंता राजविंद सिंह ने बताया कि हालिया बर्फबारी के चलते धाम क्षेत्र और यात्रा मार्ग में 4 से 5 फीट तक बर्फ जम चुकी है। इसके बावजूद टीमों ने पूर्व में लिनचोली से केदारनाथ धाम तक लगभग 4 से 5 फीट चौड़ाई में पैदल मार्ग को सुचारु कर दिया था।
उन्होंने जानकारी दी कि मौसम के सामान्य होते ही बिना विलंब के बर्फ हटाने का कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है। धाम क्षेत्र में हेलीपैड से लेकर रुद्र पॉइंट और संगम सेतु तक मशीनों और मैनपॉवर की सहायता से तेजी से बर्फ हटाई जा रही है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद प्रशासनिक टीमों का समर्पण यह दर्शाता है कि केदारनाथ यात्रा समय पर और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
22 अप्रैल से शुरू होने वाली यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी टीमें
Related Posts
रक्तदान समाज सेवा का सरलतम माध्यमः सविता कपूर
11 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। मैढ़ सोनार समाज प्रगति महासभा, देहरादून द्वारा आर्यसमाज , धामावला के सभागार में श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल ब्लड बैंक…
गोवा से फरार ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग का सरगना एसटीएफ उत्तराखण्ड ने दून से किया गिरफ्तार
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। अन्य राज्यों के शातिर अपराधियों की उत्तराखंड में सुरक्षित शरणस्थली न बनने देने के लिए उत्तराखण्ड एसटीएफ के वरिष्ठ…

