सितारगंज: मुखबिर की सूचना पर बाराकोली रेंज में वनकर्मियों को बड़ी सफलता मिली है। वनकर्मियों ने सागौन की कीमती लकड़ियां तो बरामद कर ली लेकिन तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात्रि मुखबिर की सूचना पर वनकर्मियों को सूचना मिली कि कुछ तस्कर सिरसा मार्ग पर सागौन की लकड़ी से भरा एक कैंटर ले जाने की फिराक में हैं। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने सिरसा मार्ग पर पहुंचकर तस्करों का पीछा किया लेकिन तस्कर मौके से फरार हो गए। त्तमनगर में चलती कैंटर गाड़ी रोड के समीप खेत में जा रुकी तो वन विभाग की टीम ने वाहन की तलाशी ली। वाहन में सागौन के 17 डाट बरामद हुए।बताया जा रहा है कि सागौन की लकड़ियों को यूपी में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। जब्त सागौन की लकड़ी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2.50 लाख से 3 लाख रुपए आंकी जा रही है। जब्त वाहन को सितारगंज की बाराकोली रेंज कार्यालय लाया गया है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वनकर्मियों ने बरामद की कीमती सागौन की लकड़ी, तस्कर फरार
Related Posts
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल तक बैन
70 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राज्य में गुटखा और तंबाकू-निकोटिनयुक्त उत्पादों पर सख्त कदम उठाया…
सुरक्षा एजेंसियों के मनोबल तोड़ने जैसे बयान निंदनीय, जनता सिखायेगी सबक
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के खिलाफ जारी किए गए हालिया वीडियो की…

