दुनिया की सबसे लंबी ‘रेगाटा’ क्रूज यात्रा शुरू
International: नॉर्वेजियन क्रूज लाइन की ‘रेगाटा‘ ने रोम से अपनी ऐतिहासिक और रिकॉर्ड तोड़ने वाली 371 दिनों की विश्व यात्रा शुरू कर दी है। यह क्रूज 6 महाद्वीपों, 62 देशों और 220 से अधिक बंदरगाहों से गुजरेगा, जो दुनिया का अब तक का सबसे लंबा क्रूज सफर है।
यह यात्रा कुल 371 दिनों (लगभग 1 साल से अधिक) की है, जो इसे आधुनिक क्रूज टूरिज्म के इतिहास में दुनिया की सबसे लंबी लगातार क्रूज यात्रा बनाती है। इस भव्य यात्रा की शुरुआत इटली के रोम शहर से हुई है। इस सफर के दौरान यात्रियों को दुनिया भर के अलग-अलग कल्चर, ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक नजारों को बेहद करीब से देखने का मौका मिलेगा। इस लंबी यात्रा के दौरान यात्रियों को 5-स्टार होटल जैसी सभी लग्जरी सुविधाएं, शानदार डाइनिंग, स्पा, और मनोरंजन के तमाम साधन क्रूज के अंदर ही मिलेंगे। यह उन लोगों के लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट जैसा है जो समुद्र के रास्ते पूरी दुनिया की सैर करना चाहते हैं।

