ये रिश्ते हैं प्यार के में कुहू के किरदार में नजर आने वाली अभिनेत्री कावेरी प्रियम का कहना है कि इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई है। अभिनेत्री ने कहा, यह काफी बड़ा शो है और पूरे भारत में यहां तक कि गांवों में भी इसे देखा जाता है। इसने मेरी लोकप्रियता बढ़ाई है, क्योंकि मैं जब मॉल में जाती हूं तब सोचती हूं कि शायद लोग मुझे मेरे सीधे बालों में नहीं पहचान पाएंगे, लेकिन वे फिर मेरे पास आकर सेल्फी के लिए कहते हैं। अब हर कोई मुझे जानता है, मैं लोकप्रिय हो गई हूं। इन सब के लिए राजन सर का शुक्रिया, जिन्होंने मुझे यह मौका दिया।
प्रियम ने अपनी चुलबुली और दिलकश अदाओं के साथ-साथ अपने कर्ली हेयर की वजह से भी जानी जाती हैं। उनके इस लुक ने सभी का दिल जीत लिया है।
कुहू और मिस्टी सीरियल में भले ही खूब लड़ती झगड़ती हैं लेकिन रियल में ऑफ कैमरा दोनों बहुत अच्छी दोस्त हैं। शहीर शेख और ऋत्विक संग भी कावेरी की काफी अच्छी दोस्ती है। शहीर शेख तो उनके बहुत अच्छे दोस्त बन चुके हैं।
कहू मुंबई के जुहू इलाके में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहती हैं। कावेरी को बीच पर जाना और वहां योग करना बहुत पसंद है। कुहू को साइकलिंग और जिमिंग का भी बहुत शौक है। कावेरी ने कई सालों तक ऑडिशन दिए हैं, तब जाकर उन्हें नागिन 2 में छोटा सा रोल मिला। इसके बाद उन्हें पहचान मिली सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के के कुहू के रोल से।
कावेरी प्रियम का करियर
कावेरी प्रियम सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में कुहू का रोल प्ले करने से पहले शॉर्ट फिल्म जैसे पांच पेटी और ओनली यू में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा कावेरी नागिन 2, सावधान इंडिया और परदेश में है पेरा दिल जैसे टीवी सीरियल्स में सपोर्टिंग रोल प्ले कर चुकी हैं।
ये रिश्ते हैं प्यार के के बाद मुझे पहचानेंगे लोग : कावेरी प्रियम
Related Posts
अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा
77 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा Bollywood: मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ में इस बार भी गणेशोत्सव…
सायली सालुंखे ने टीवी में अपने करियर की शुरूआत के बारे में की बात
59 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Bollywood: मेहंदी है रचने वाली’ की अभिनेत्री सायली सालुंखे, जो वर्तमान में टीवी शो ‘बहुत प्यार करते हैं’ में नजर…

