70 / 100 SEO Score
International: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार $44.90 अरब (लगभग 44,903 करोड़ डॉलर) के ऐतिहासिक और रिकॉर्ड उछाल के साथ $785.71 अरब के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है।
इस जबर्दस्त छलांग के साथ भारत ने रूस को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया में विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। अब भारत से आगे केवल चीन, जापान और स्विट्जरलैंड हैं।
4 सितंबर तक की स्थिति के अनुसार भारत का विदेशी मुद्रा भंडार
विदेशी मुद्रा एसेट्स (Foreign Currency Assets): 648.2 अरब डॉलर
स्वर्ण (Gold): 113.8 अरब डॉलर
स्‍पेशल ड्राइंग राइट्स (SDRs): 18.8 अरब डॉलर
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रिजर्व पोजीशन: 4.9 अरब डॉलर