75 / 100 SEO Score

भारत-न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, 95% सामानों पर टैरिफ में होगी कटौती

International: भारत और न्यूजीलैंड के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। न्यूजीलैंड की संसद ने बुधवार को भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते यानि FTA को लागू करने वाले कानून को भारी बहुमत से पारित कर दिया। इस ऐतिहासिक समझौते के तहत भारत जाने वाले न्यूजीलैंड के लगभग 95% निर्यात पर लगने वाले टैरिफ को या तो पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा या फिर बेहद कम कर दिया जाएगा।
संसद में इस बिल के पक्ष में 93 और विरोध में केवल 29 वोट पड़े. मुख्य विपक्षी दल लेबर पार्टी ने भी देशहित और भारत के साथ व्यापारिक मजबूती को देखते हुए इसका खुलकर समर्थन किया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी FTA 19 अक्टूबर से लागू होने की उम्मीद है। इस डील का फोकस दोनों देशों के बीच कारोबार को आसान बनाना और सामान के साथ-साथ सर्विस सेक्टर में भी व्यापार के नए अवसर तैयार करना है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस ट्रेड डील पर 27 अप्रैल को सहमति बनी थी।