International: सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने पवित्र मक्का के आसमान में घुसने की कोशिश कर रहे एक ड्रोन को मार गिराया है। मक्का शहर और दूसरे पवित्र स्थलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सऊदी गठबंधन ने इसे रेड लाइन करार दिया है और कहा है कि पवित्र स्थलों की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है। सऊदी का दावा है कि मक्का पर हमला करने की कोशिश की गई है जबकि हूती इससे इनकार कर रहे हैं।यमन के हूती विद्रोहियों से लड़ रहे सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने बुधवार को कहा कि उसने विद्रोहियों के एक ड्रोन को मार गिराया है जो मक्का की ओर बढ़ रहा था।
इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के महासचिवालय ने मक्का और मदीना क्षेत्र को निशाना बनाकर किये गए हूती हमलो की निंदा की है। OIC ने X पर जारी बयान में कहा कि इस्लाम के पवित्र स्थलों की सुरक्षा की जानी चाहिए और उन्हें निशाना बनाने की कोई भी कोशिश स्वीकार्य नहीं है।
जानिए क्या है सऊदी अरब, यमन और हुती विद्रोह