National: मेजर नव्या शेखावत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की Aide-de-Camp (ADC) नियुक्त होने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।
मेजर नव्या शेखावत का सेना तक पहुंचने का सफर यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS) परीक्षा से शुरू हुआ। मेजर नव्या शेखावत ने CDS के जरिए सिलेक्शन के बाद चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में मिलिट्री ट्रेनिंग ली । 2020 के OTA महिला मेरिट रिकॉर्ड में भी नव्या शेखावत का नाम दर्ज है। वह महिलाओं की OTA सूची में 7वें स्थान पर हैं। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्हें वर्ष 2021 में Indian Army Service Corps (ASC) में कमीशन मिला। करीब पांच साल के मिलिट्री करियर में वह मेजर के पद तक पहुंचीं और अब उन्हें राष्ट्रपति भवन में ADC की प्रतिष्ठित जिम्मेदारी मिली है।

